राणा ने कहा- नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करे केंद्र सरकार, पंजाब में इंडस्ट्री सैटअप को दे आर्थिक पैकेज
Punjab News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब में नशे के इस्तेमाल और नशा तस्करी के मुद्दे पर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने राज्यपाल की तरफ से नशे के मुद्दे पर उन्हें आमंत्रित करने का स्वागत किया। साथ ही कहा कि अब सिर्फ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे की दलदल से निकाला नहीं जा सकता है। इसके लिए ठोस एक्शन लेने की जरूरत है। इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति हो रही है। इसका हल निकालने जाने को काम नहीं हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल और पंजाब सरकार से तुरंत एक्शन लिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है और यहां बार्डर पार से नशे की तस्करी कई दशकों से हो रही है। इसमें कोई कमी नहीं आ रही है। क्योंकि पंजाब के 50 किलोमीटर बार्डर का एरिया केंद्र सरकार के कंट्रोल में है, तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। राज्यपाल को चाहिए कि वह जागरूकता अभियान या रैलियां करने की बजाए केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील करें, ताकि बार्डर पार से नशे की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
राणा ने कहा कि साल 2014 से बड़े स्तर पर बार्डर पार से नशे की तस्करी हो रही है। पाकिस्तान से ड्रोन 50 किलोमीटर एरिया में लगातार आ रहे हैं। ड्रोन के जरिए नशे की सप्लाई आम हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बार्डर पार से लगातार ड्रोन के जरिए तस्करी हो रही है, तो क्या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है? अगर ऐसा है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
उन्होंने पूछा कि आखिर पंजाब में ही ड्रोन क्यों आ रहे हैं?, राजस्थान या गुजरात के बार्डर पर क्यों नहीं जाते हैं? यह राज्य में आम आदमी पार्टी और केंद्र में भाजपा की सरकार की नाकामी है, जोकि ड्रग्स की तस्करी को रोक नहीं पा रही हैं। इससे पहले राज्य में 2012 में अकाली-भाजपा, फिर 2017 में कांग्रेस और अब 2022 से आम आदमी पार्टी की सरकार है। उसके बावजूद नशे के इस्तेमाल और तस्करी में कोई कमी नहीं आई है। सभी सरकारें सिर्फ दावे ही करती आ रही हैं।
राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि ड्रग्स तस्करी बढ़ने और इसके इस्तेमाल के बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण बेरोजगारी और किसानी की समस्या है। युवाओं के पास काम नहीं है। पंजाब में इंड्रस्टी की भारी कमी है। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में इंड्रस्टी को उत्साहित करने के लिए बड़े पैकेज की जरूरत है। ताकि ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री आए और नौजवानों को रोजागर मिले। सरकार राज्य में रोजगार पैदा करे, ताकि पंजाब की जवानी को नशे की दलदल से निकलाने में मदद मिले।
उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे युद्ध नशेयां विरुध पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए दिखावा किया जा रहा है। आप सरकार ने कुछ महीनों में नशा खत्म करने की बात कही थी, उसके बावजूद अभी तक नशे से युवा मर रहे हैं। घरों में नशे की सप्लाई बिना किसी रोकटोक के हो रही है। पंजाब सरकार सिर्फ अभियान दिखाकर और फर्जी आंकड़े पेश करके और छोटे तस्करों के घरों को तोड़कर कुछ नहीं होगा। इसके लिए ग्राउंड लैवल पर एक्शन लेने की जररूत है। उन्होंने राज्यपाल और पंजाब सरकार के इस मुद्दे पर ठोस एक्शन लेने की मांग की है।
(For more news apart from Unemployment is the main reason for drug addiction : Rana Gurjeet Singh news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)