NIA ने लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा गिरोह के 12 सदस्यों के खिलाफ दाखिल किए दो पूरक आरोप पत्र

खबरे |

खबरे |

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा गिरोह के 12 सदस्यों के खिलाफ दाखिल किए दो पूरक आरोप पत्र
Published : Aug 10, 2023, 11:06 am IST
Updated : Aug 10, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोहों के 12 प्रमुख सदस्यों के खिलाफ दो पूरक आरोप पत्र दाखिल किए।

New Delhi: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादी-गैंगस्टर-मादक पदार्थ तस्कर नेटवर्क की जांच के सिलसिले में बुधवार को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोहों के 12 प्रमुख सदस्यों के खिलाफ दो पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि संबंधित घटनाक्रम में यहां की एक विशेष अदालत ने आतंकवादी-गैंगस्टर के बीच कई राज्यों में साठगांठ के मामले में सात अपराधियों को भगोड़ा घोषित कर दिया, जिनमें खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का "सूचीबद्ध आतंकवादी" अर्शदीप डाला भी शामिल है।

NIA के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने पूरक आरोप पत्र में बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को नामजद किया है, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का एक महत्वपूर्ण सदस्य लखबीर सिंह उर्फ ​​"लांडा" और बंबीहा गिरोह के नौ सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही, पिछले साल 26 अगस्त को दर्ज किए गए दोनों मामलों में एनआईए कुल 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

प्रवक्ता ने बताया कि लांडा के अलावा, दलीप कुमार बिश्नोई उर्फ ​​"भोला" और सुरेंद्र सिंह उर्फ ​​"चीकू" के खिलाफ पहला पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है। फरार लांडा हरविंदर सिंह उर्फ ​​"रिंदा", बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी सहयोगी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM