Jalandhar News: जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर!

खबरे |

खबरे |

Jalandhar News: जालंधर में आप की बड़ी जीत, मेयर बने वनीत धीर के नेतृत्व में जालंधर का विकास होगा नई ऊंचाइयों पर!
Published : Jan 11, 2025, 5:58 pm IST
Updated : Jan 11, 2025, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Jalandhar Vaneet Dhir became mayor news in hindi
Jalandhar Vaneet Dhir became mayor news in hindi

बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह डिप्टी मेयर होंगे

Jalandhar News In Hindi: जालंधर के वार्ड नंबर - 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वनीत धीर नगर निगम के नए मेयर होंगे। वहीं बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीनों नए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंधर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। शहर का विकास और आधुनिकीकरण हमारी प्राथमिकता है।

जैसे ही तीनों नामों का ऐलान हुआ रेड क्रॉस भवन के बाहर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी शुभकामनाएं, कहा - जालंधर के विकास के लिए आप सरकार प्रतिबद्ध

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी तीनों ओहदेदारों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी का मेयर बनने से जालंधर के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी बधाई दी, कहा - जालंधर के विकास का नया अध्याय लिखेंगे वनीत धीर

अमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर की जनता ने निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फतवा दिया, इसलिए आज पूर्ण बहुमत के साथ जालंधर में 'आप' का मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बन सका। उन्होंने जालंधर के लोगों का धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

(For more news apart from Jalandhar Vaneet Dhir became mayor News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM