Farmers Delhi Chalo Protest: किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट बंद

खबरे |

खबरे |

Farmers Delhi Chalo Protest: किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट बंद
Published : Feb 13, 2024, 1:03 pm IST
Updated : Feb 13, 2024, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Internet shut down in 3 districts of Punjab in view of farmers' march to Delhi
Internet shut down in 3 districts of Punjab in view of farmers' march to Delhi

पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. जिसमें पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिला शामिल है.

Farmers Delhi Chalo Protest: पंजाब से किसानों का दिल्ली मार्च शुरू हो गया है. पंजाब के संगरूर के सुनाम और फतेहगढ़ साहिब से किसानों का कारवां दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. जिसमें पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिला शामिल है. इन जिलों के शुतराणा, समाना, घनौर, देवीगढ़, बलवेरा, खनोरी, मूनक, लहरा, सुनाम, चंजली इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

किसानों की केंद्र सरकार से कई मांगें..

बता दें कि किसान कई मांगो को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी में है। जिसमें किसानों की कई प्रमुख मांगे है, जिसमें सभी फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी अधिनियम बनाया जाए, किसानों और मजदूरों के लिए पूर्ण ऋण माफी,लखीमपुर खीरी हत्या मामले में न्याय के साथ समझौते के अनुसार घायलों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग, दिल्ली मोर्चा सहित देशभर में सभी आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले रद्द किए जाने की मांग के साथ किसान कई अन्य मांगो को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। वहीं किसान एक बार फिर केंद्र सरकार से इस मामले में ध्यान देने के साथ ही मामले में किसानों को राहत की मांग करेंगे।


 

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM