Punjab News: शादी वाले घर पर हमलावरों ने बरसाए ईंट-पत्थर, दूल्हा गंभीर रूप से घायल
Published : Mar 13, 2024, 1:35 pm IST
Updated : Mar 13, 2024, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Attackers pelted bricks and stones at the wedding house in Hoshiarpur Punjab, groom seriously injured
Attackers pelted bricks and stones at the wedding house in Hoshiarpur Punjab, groom seriously injured

इस घटना में दूल्हा और उसके पिता घायल हो गए. इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर के टांडा उरमुर शहर में दो साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में गवाही देने वाले एक परिवार पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने हमला किया। जिस घर पर हमला हुआ, वहां 11 मार्च को शादी थी. पहले घर के बाहर ईंट-पत्थर चलाए, फिर घर में घुसकर धारदार हथियार से तोड़फोड़ की। इस बीच आरोपियों ने घर में हवाई फायरिंग भी की.

इस घटना में दूल्हा और उसके पिता घायल हो गए. इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें आरोपी हमला करते नजर आ रहे हैं. टांडा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. टांडा उरमुर के रानी गांव निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनिंदर सिंह की शादी हुई थी। इस वजह से घर में कई मेहमान आए हुए थे. हर दिन की तरह कल भी पूरा परिवार घर के आंगन में बैठा था. शाम करीब साढ़े छह बजे एक दर्जन हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना के वक्त परिवार घर के आंगन में बैठकर शादी में मिले शगुन गिन रहा था.

आरोप है कि आरोपियों ने हमला करते हुए घर के अंदर हवाई फायरिंग भी की. इस घटना में दूल्हा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए टांडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने गांव के ही सुरजीत सिंह और उसके बेटे मनदीप सिंह, दलवीर सिंह, अमरीक सिंह, गुरनेक सिंह और मनदीप सिंह पर हमले का आरोप लगाया है.

जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर थाना टांडा की पुलिस ने सुरजीत सिंह, मनदीप सिंह, दलवीर सिंह, अमरीक सिंह, गुरनेक सिंह, मनदीप सिंह, मनदीप के साले समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा  323, 307 , 458, 195-ए, 436, 511, 379-बी, 427, 148-149 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पड़ोसी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में गवाही दी थी. जिसके चलते वह उनसे खुन्नस रखता था।

(For more news apart from Attackers pelted bricks and stones at the wedding house in Hoshiarpur, groom seriously injured, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab news

Location: India, Punjab, Hoshiarpur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM