पंजाब में बड़ी वारदात, AAP के कार्यकारिणी सदस्य पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां

खबरे |

खबरे |

पंजाब में बड़ी वारदात, AAP के कार्यकारिणी सदस्य पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां
Published : Sep 14, 2023, 12:47 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में बड़ा हादसा हुआ है. यहां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्तरीय नेता सलविंदर सिंह पर देर शाम अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उक्त नेता को गंभीर हालत में तरनतारन सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे सलविंदर सिंह घर के दरवाजे के सामने खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने सलविंदर सिंह को घायल हालत में तरनतारन के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आप नेता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि कल आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ अमृतसर के छेहरटा में पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया. इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलविंदर सिंह भी पहुंचे थे

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM