मूसेवाला हत्याकांड: मामले की जांच कर रहे 13 अधिकारियों की बढ़ायी गयी सुरक्षा

खबरे |

खबरे |

मूसेवाला हत्याकांड: मामले की जांच कर रहे 13 अधिकारियों की बढ़ायी गयी सुरक्षा
Published : Dec 14, 2022, 1:40 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Moosewala murder: Security beefed up for 13 officers probing the case
Moosewala murder: Security beefed up for 13 officers probing the case

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की इस साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

New Delhi : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले की जांच में शामिल 13 पुलिस अधिकारियों को कनाडा के एक गैंगस्टर से धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सभी 13 पुलिस अधिकारी दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। उन्हें चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। दिल्ली में उनके आवास के बाहर कड़ी निगरानी रखी  जाएगी।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की इस साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा से धमकियां मिलने के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ायी गयी है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेश के बाद विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एचजीएस धालीवाल, पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन और पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) मनीषी चंद्रा को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने लांडा से धमकियां मिलने पर विस्तारपूर्वक विश्लेषण करने के बाद यह फैसला लिया गया है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों को धमकी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि चार सहायक पुलिस आयुक्त और पांच इंस्पेक्टर को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है जिसके बाद उनके साथ चौबीस घंटे एक सशस्त्र पुलिस कमांडो तैनात रहेगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM