Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, राज्य में कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर, राज्य में कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
Published : Feb 15, 2024, 1:41 pm IST
Updated : Feb 15, 2024, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Petrol pumps will remain closed in Punjab tomorrow latest news in hindi
Petrol pumps will remain closed in Punjab tomorrow latest news in hindi

शुक्रवार को पेट्रोल पंप दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे.

Petrol Pumps will Remain Closed in Punjab tomorrow Latest News In Hindi: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून बनाने समेत अपने अन्य कई मांगों को लेकर पंजाब के किसान दिल्ली कूच पर है. वहीं अब पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक भी किसानों के पक्ष में उतर आए हैं. पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने भी किसानों की मांगों में उनका समर्थन करने का फैसला किया है इसके तहत राज्य के पेट्रोल पंप मालिक आज पूरे दिन कंपनियों से पेट्रोल नहीं खरीदेंगें. वहीं अब शुक्रवार को भी पेट्रोल पंप दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे.

पेट्रोल पंप एसोसिएशन की जिला इकाई के नेता योगिंदर पाल ढींगरा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली जाना चाह रहे किसानों को रोकने के लिए पंजाब को पाकिस्तान बॉर्डर बना दिया गया है. उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं.  किसानों पर ड्रोन से हमला किया जा रहा है. यह निंदनीय है. ऐसे में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन भी उनके पक्ष में आ गया है.

आज पूरे दिन नहीं खरीदेंगे पेट्रोल

पेट्रोल पंप मालिक आज पूरे दिन पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल नहीं खरीदेंगे. पेट्रोलियम कंपनियों को कोई ऑर्डर नहीं दिया जाएगा. शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे और किसी भी वाहन में पेट्रोल नहीं भरा जाएगा. इसके साथ ही 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों की पूरे दिन की हड़ताल की जाएगी. इस दिन भी किसी भी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा।

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि समय के साथ सभी की आय बढ़ी है लेकिन न तो सरकार और न ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कभी डीलरों पर ध्यान दिया है. आज भी उनका कमीशन पहले की तरह ही चल रहा है. उनकी मुख्य मांग है कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए. 5 फीसदी कमीशन या अपूर्व चंद्रा कमेटी की सिफ़ारिशों को लागू करने की मांग की गई है.

(For more news apart from Petrol Pumps To Remain Closed in Punjab tomorrow Latest News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM