शर्मनाक : मां ने बेरहमी से बच्चे को पीटा और फिर पेड़ से बांध, पिता बनाता रहावीडियो

खबरे |

खबरे |

शर्मनाक : मां ने बेरहमी से बच्चे को पीटा और फिर पेड़ से बांध, पिता बनाता रहावीडियो
Published : Jun 16, 2023, 11:29 am IST
Updated : Jun 16, 2023, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

शरारत करने पर मां ने पहले अपने 3 साल के बच्चे को पीटा और फिर उन्होंने बच्चे के गले में रस्सी डालकर उसे एक पेड़ से बांध दिया।

फिरोजपुर/गुरुहरशाय - पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहर्षय कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, शरारत करने पर मां ने पहले अपने 3 साल के बच्चे को पीटा और फिर उन्होंने बच्चे के गले में रस्सी डालकर उसे एक पेड़ से बांध दिया। बच्चा बिलखता रहा लेकिन पिता भी मां की इस हरकत को प्रोत्साहित करता रहा।

बच्चे को बचाने के बजाय पिता शराब के नशे में वीडियो बनाता रहा। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

गौरतलब हो कि दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. नशे की हालत में पति मारपीट करता था। कई बार पंचायत हुई। एक ग्रामीण ने बताया कि महिला तंदूर में रोटी डाल रही थी। इस बीच बच्चा बार-बार चूल्हे की तरफ भाग रहा था।

पत्नी ने कई बार पति से बच्चे को रखने के लिए कहा। पत्नी ने उसे पकड़ने के लिए कहा नहीं तो वह उसे पेड़ से बांध देगी। इस पर पति को गुस्सा आ गया और उसने चिल्लाते हुए कहा कि अगर यह तुम ऐसे संभल सकती हो तो संभल लो नहीं तो इसे तंदूर में डाल दो। इस पर महिला ने बच्चे को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM