ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री अकाल तख्त का नया जत्थेदार किया गया नियुक्त

खबरे |

खबरे |

ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री अकाल तख्त का नया जत्थेदार किया गया नियुक्त
Published : Jun 16, 2023, 3:29 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 3:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Giani Raghbir Singh appointed new Jathedar of Akal Takht
Giani Raghbir Singh appointed new Jathedar of Akal Takht

यहां एसजीपीसी कार्यकारिणी की आपात बैठक में रघबीर सिंह को नया जत्थेदार नियुक्त करने का फैसला किया गया।

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने शुक्रवार को ज्ञानी रघबीर सिंह को श्री अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किया। उन्होंने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जगह ली है। SGPC को सिखों का ‘मिनी संसद’ कहा जाता है।

यहां SGPC कार्यकारिणी की आपात बैठक में रघबीर सिंह को नया जत्थेदार नियुक्त करने का फैसला किया गया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह हालांकि बठिंडा में तख्त दमदमा सहिब के जत्थेदार बने रहेंगे। SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्वयं इस पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी।

धामी ने कहा, ‘‘हमारी कार्यकारिणी की बैठक में हमने फैसला किया कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त का जत्थेदार नियुक्त किया गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह 2018 से अकाल तख्त के जत्थेदार का प्रभार संभाल रहे थे। वह पंजाब के बठिंडा में तलवंडी साबो में सिखों के एक अन्य तख्त दमदमा साहिब का नियमित प्रभार भी संभाल रहे थे।.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई कार्यक्रम में ज्ञानी हरप्रीत सिंह की उपस्थिति ने पिछले महीने एक विवाद खड़ा कर दिया था। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कार्यक्रम में सिंह की उपस्थिति का विरोध किया था।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM