सेना, NDRF की टीम ने कपूरथला में बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 लोगों को बचाया

खबरे |

खबरे |

सेना, NDRF की टीम ने कपूरथला में बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 लोगों को बचाया
Published : Aug 17, 2023, 6:00 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 6:00 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

इस सप्ताह पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए।

Chandigarh: सेना और एनडीआरएफ के दलों ने बृहस्पतिवार को पंजाब के कपूरथला जिले में बाढ़ग्रस्त गांवों से लगभग 300 लोगों को बचाया। कपूरथला के उपायुक्त करनैल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना की छह टीमों ने बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए छह नावें लगाईं और निकाले गए सभी लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते कुल 22 गांव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार तक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कुछ बाढ़ प्रभावित लोग अपने खेतों की देखभाल के लिए 'धूसी बंधों' (तटबंधों) के अंदर 'डेरों' में रह रहे हैं, जबकि लगभग 40 लोग अपने टूटे हुए घरों और अपने मवेशियों को छोड़ने के अनिच्छुक हैं।.

इस सप्ताह पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। गुरदासपुर जिले के कुछ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य में सेना और एनडीआरएफ की टीमें भी मदद कर रही हैं।. अधिकारियों ने कहा कि जिले में चिकित्सा दलों को नावों से घरों में भेजा गया है ताकि तीन दिनों से अपने घरों में फंसे उन लोगों की जांच की जा सके और जो बाहर नहीं जाना चाहते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM