भाजपा में शामिल हुए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत बादल

खबरे |

खबरे |

भाजपा में शामिल हुए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत बादल
Published : Jan 18, 2023, 2:50 pm IST
Updated : Jan 18, 2023, 2:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Senior Punjab Congress leader Manpreet Badal joins BJP
Senior Punjab Congress leader Manpreet Badal joins BJP

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव तरूण चुग और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में बादल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

New  Delhi :  पंजाब के वरिष्ठ नेता तथा राज्य सरकार के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव तरूण चुग और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में बादल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने को पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में बादल ने कहा कि कांग्रेस से उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है। बादल ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने इस्तीफे में कहा, ‘‘ पार्टी और सरकार में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे निभाने में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे यह मौका देने व सम्मान देने के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पार्टी के भीतर जारी मौजूदा संस्कृति और उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण मैं अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा नहीं रहना चाहता।’’

बादल ने कहा, ‘‘सात साल पहले, मैंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का आपकी पार्टी के साथ विलय किया था। मैंने बड़ी उम्मीदों व आकांक्षाओं के साथ यह कदम उठाया था कि इससे मुझे अपनी क्षमता के हिसाब से पंजाब के लोगों और उनके हितों की सेवा करने के पूर्ण अवसर मिलेंगे।’’. उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्साह धीरे-धीरे कम होता गया, जिससे निराशा बढ़ी और मोहभंग हो गया।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM