Punjab Internet Closed: 24 फरवरी तक पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद!

खबरे |

खबरे |

Punjab Internet Closed: 24 फरवरी तक पंजाब के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद!
Published : Feb 18, 2024, 1:20 pm IST
Updated : Feb 18, 2024, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Internet Closed: Internet services closed in 7 districts of Punjab till 24th February! News in hindi
Punjab Internet Closed: Internet services closed in 7 districts of Punjab till 24th February! News in hindi

केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक पंजाब के सात जिलों के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है।

Punjab Internet Closed: किसान आंदोलन के कारण जहां पहले ही हरियाणा सरकार की ओर से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। वहीं अब इसका असर हरियाणा के साथ लगते दूसरे राज्यों पर भी पड़ने लगा है। बता दें कि किसान आंदोलन के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में भी इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसले लिया गया है। इस दौरान पंजाब सरकार ने इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला सुनाते हुए, इंटरनेट सेवा बंद करने की अवधि 24 फरवरी तक बढ़ा दी है।

गौर हो की यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर की जा रही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर हरियाणा की सीमा से लगे पंजाब के जिलों के कुछ इलाकों में 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. लेकिन अब इस रोक को 24 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार पंजाब के 7  जिलों के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए है। इन इलाकों में पटियाला का शंभू, जुल्का, पासियां, पातर, घनौर, देवीगढ़, मोहाली का लालड़ू, बठिंडा का संगत, मानसा से सरदूलगढ़, बोहा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर का खनौरी, मूनक, लहरा, सुनाम, छाजली और श्री मुक्तसर साहिब का किलियांवाली इलाका शामिल है।

खैर अब देखना होगा की किसानों की मांगों को सरकार की और से कब तक पूरा किया जाता है। वहीं इंटरनेट सेवाओं को कब तक शुरू किया जाएगा।

(For more news apart from Tamil Nadu Cotton Candy: Cotton Candy Ban In Tamil Nadu News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM