Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान 46 डिग्री के पार, लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान 46 डिग्री के पार, लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
Published : May 18, 2024, 10:12 am IST
Updated : May 18, 2024, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update News In Hindi
Punjab Weather Update News In Hindi

बात अगर पंजाब की करे तो यहां कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

Punjab Weather Update: पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने  से हाहाकार मचा दिया है. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी और दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

बात अगर पंजाब की करे तो यहां कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. फिलहाल आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

यूरोपीय मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, अल नीनो प्रभाव खत्म हो गया है लेकिन गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। पंजाब के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया गया है, जो पिछला रिकॉर्ड तोड़ सकता है. लगातार बढ़ती गर्मी से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है.

लू की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीती शाम लुधियाना के समराला का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि पठानकोट में तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया. लू के चलते आज ज्यादातर शहरों में तापमान 45 के पार पहुंच जाएगा. लू के चलते आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके 5 दिनों से ज्यादा समय तक रहने की संभावना है.

बात अगर राज्य की राजधानी चंडीगढ़ की करे तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया चंडीगढ़, 17 मई - हरियाणा और पंजाब में जारी गर्मी के कारण शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों की साझा राजधानी इस मौसम के सामान्य दिनों की तुलना में छह डिग्री ज्यादा गर्म रही.

बात अगर परोसी राज्य हरियाणा की करें तो हरियाणा के रोहतक और सिरसा में समान तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लू ने हिसार, करनाल और अंबाला को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां तापमान क्रमशः 45.5, 43.4 और 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि भिवानी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिक्षा और कामकाज होगा प्रभावित 

गर्मी बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस समय दोपहर में उन्हें छुट्टी मिलती है, उस समय तापमान भी उच्च स्तर पर पहुंच जाता है। जिससे उन्हें आने-जाने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि पंजाब सरकार ने 1 जून से स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है, लेकिन 1 जून में अभी भी करीब 2 हफ्ते बाकी हैं. इसके अलावा गर्मी का असर कारोबार पर भी पड़ सकता है. क्योंकि अधिक गर्मी के कारण लोग बाजार में निकलने से परहेज करेंगे। जिसके चलते बाजार में खरीदारी पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

(For more news apart from Punjab Weather Update News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM