Ludhiana Accident News: कार चला रही लड़की ने 4 लोगों को कुचला, हादसे में 2 बच्चों के टूटे पैर, हालत गंभीर
Published : Jun 18, 2024, 4:33 pm IST
Updated : Jun 18, 2024, 4:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Ludhiana Accident News Girl driving car crushed 4 people, 2 children legs broken condition critical
Ludhiana Accident News Girl driving car crushed 4 people, 2 children legs broken condition critical

कार एक लड़की चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Ludhiana Accident News: लुधियाना के जवंधी रोड पर सरकारी हाई स्कूल के पास एक अनियंत्रित कार ने 2 स्कूली बच्चों समेत चार लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में दोनों बच्चों के पैर टूट गए और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कार एक लड़की चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

4 लोग चपेट में आए 

आसपास के लोगों ने बताया कि कार की स्पीड करीब 120 थी और लड़की ने कार का संतुलन खो दिया और आगे जा रहे यात्रियों को कुचल दिया. जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल बच्चों में एक आनंद और दूसरा विकास है.

इस हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए हैं. उन्हें पास के पंचम अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कार का परखच्चे उड़ गए और सारे एयर बैग भी खुल गए। हादसे में 5 बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

कार चला रही लड़की गिरफ्तार 

पुलिस ने कार चला रही लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. दुगरी पुलिस स्टेशन के SHO रविंदर कुमार ने बताया कि हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(For more news apart from Ludhiana Accident News Girl driving car crushed 4 people, 2 children legs broken condition critical, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM