Punjab News: सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस में बड़े सुधारों का किया ऐलान
Published : Jun 18, 2024, 4:58 pm IST
Updated : Jun 18, 2024, 4:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab News: CM Bhagwant Mann announced major reforms in Punjab Police News In  Hindi
Punjab News: CM Bhagwant Mann announced major reforms in Punjab Police News In Hindi

मुख्यमंत्री ने  राज्य में  कानून व्यवस्था और खासकर नशे की समस्या को लेकर विशेष निर्देश जारी किए .

Punjab News:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी के साथ विशेष बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने  राज्य में  कानून व्यवस्था और खासकर नशे की समस्या को लेकर विशेष निर्देश जारी किए और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. मीडिया से बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे को लेकर गंभीर है और जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक के आधार पर पंजाब पुलिस में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कर्मचारी पिछले 10-15 वर्षों से एक ही थाने में तैनात हैं. जिसके चलते उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त भी इसी इलाके में हैं। नतीजा यह होता है कि पुलिसकर्मी नशे के मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ शिकायत करने वाले बाद में अपने घर पहुंचते हैं, जबकि नशा बेचने वाले थाने से छूटकर पहले अपने घर पहुंच जाते हैं. इसके चलते बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों में बदलाव किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कर्मचारियों का ट्रांसफर क्षेत्र से दूर किया जाए.  प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले से ही बड़े पैमाने पर  ट्रांसफर किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने की पूरी कोशिश की है और जल्द ही बाकी 100 SHO को भी नई गाड़ियां दी जाएंगी. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस में जल्द ही 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी.

(For more news apart from Punjab News: CM Bhagwant Mann announced major reforms in Punjab Police News In  Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM