Punjab Weather: पंजाब, इन जिलों में बारिश की संभावना! चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, जानिए...
Punjab Weather: पंजाब, इन जिलों में बारिश की संभावना! चंडीगढ़ में येलो अलर्ट, जानिए...
Published : Sep 18, 2024, 11:26 am IST
Updated : Sep 18, 2024, 11:26 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab, possibility of rain in these districts news in hindi
Punjab, possibility of rain in these districts news in hindi

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा।

Punjab Weather News: चंडीगढ़ में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब के 6 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिले शामिल हैं। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। प्रदेश के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन पिछले 24 घंटों की बात करें तो एक भी जगह बारिश नहीं हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर बारिश हुई। लेकिन बारिश दर्ज नहीं की गई।

पंजाब में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक 35 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में 52.5 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस बार 34.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 711.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से 13.1% कम है।

चंडीगढ़- मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 24.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर- मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 25.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- मंगलवार शाम को तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाये रहेंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला — मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाये रहेंगे। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली — कल अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहेंगे। आज तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाये रहेंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

(For more news apart from An old house collapsed in Delhi, many people trapped news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM