Bathinda News: बठिंडा में एक कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
Published : Jul 19, 2024, 7:57 pm IST
Updated : Jul 19, 2024, 7:57 pm IST
SHARE ARTICLE
A car caught fire suddenly in Bathinda news in hindi
A car caught fire suddenly in Bathinda news in hindi

करीब 2 बजे एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई, वहीं परिवार की जान बाल-बाल बच गई

Bathinda News In Hindi: पंजू के जिला बठिंडा से एक हादसे की जानकारी सामने आई है, जहां तलवंडी साबो दशमेश स्कूल के पास दोपहर करीब 2 बजे एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद कार में सवार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार मालिक अमनदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह ने बताया कि वह अपनी आल्टो कार लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर से तख्त श्री दमदमा साहिब आ रहे थे।

जब उनकी कार तलवंडी साबो के दशमेश स्कूल के पास पहुंची तो अचानक चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार दो महिलाएं और दो पुरुष तुरंत बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

इससे पहले कि कार मालिक को कुछ पता चलता आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग कार के इंजन के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

(For More News Apart from A car caught fire suddenly in Bathinda news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM