मादक पदार्थ के बड़े तस्करों की संपत्ति जब्त करेगी पंजाब पुलिस

खबरे |

खबरे |

मादक पदार्थ के बड़े तस्करों की संपत्ति जब्त करेगी पंजाब पुलिस
Published : Aug 19, 2023, 11:22 am IST
Updated : Aug 19, 2023, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

इस वर्ष पंजाब पुलिस ने 12.99 करोड़ रुपये की 30 संपत्तियां जब्त की हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए बड़े तस्करों की पहचान करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंजाब पुलिस ने 12.99 करोड़ रुपये की 30 संपत्तियां जब्त की हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्ला ने पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए बड़े तस्करों की पहचान करने और उनकी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है।

शुक्ला ने मादक पदार्थ की तस्करी को पूरी तरह रोकने और ड्रोन अभियान का मुकाबला करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक पुख्ता रणनीति बनाई है। ड्रोन अभियान सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के नये तरीके के रूप में सामने आया है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की शपथ ली थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM