हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड: भारत और कनाडा ने एक-दूसरे के राजदूतों को किया निष्कासित

खबरे |

खबरे |

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड: भारत और कनाडा ने एक-दूसरे के राजदूतों को किया निष्कासित
Published : Sep 19, 2023, 6:34 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Hardeep Singh Nijjar
Hardeep Singh Nijjar

यह कार्रवाई बताती है कि भारत तथा कनाडा के संबंध और तनावपूर्ण हो रहे हैं।

नई दिल्ली: अलगाववादी सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तार ‘‘संभवत:’’ भारत से जुड़े होने के आरोपों का हवाला देते हुए एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद भारत ने मंगलवार को इसके जवाब में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को देश से निष्कासित कर दिया। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय ने तलब किया और वरिष्ठ कनाडाई राजदूत को निष्कासित करने के फैसले की जानकारी दी. 

इससे पहले, भारत ने कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को 'बेतुका' और 'निराधार' कहकर खारिज कर दिया था कि गर्मख्याली नेता हरदीप सिंह निझार की हत्या में भारत सरकार का एक एजेंट 'संभवतः शामिल' था।

यह कार्रवाई बताती है कि भारत तथा कनाडा के संबंध और तनावपूर्ण हो रहे हैं। इससे कुछ ही दिन पहले दोनों पक्षों ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते संबंधी अपनी वार्ता को रोकने का फैसला किया था। दोनों देशों के बीच संबंध कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों के कारण तनावपूर्ण हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM