Punjab News: तरनतारन में फिरौती मांगने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल

खबरे |

खबरे |

Punjab News: तरनतारन में फिरौती मांगने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक घायल
Published : Sep 19, 2024, 10:46 am IST
Updated : Sep 19, 2024, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab News: Encounter between criminals demanding ransom and police in Tarn Taran, one injured
Punjab News: Encounter between criminals demanding ransom and police in Tarn Taran, one injured

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ और पट्टी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी।

Punjab News: पंजाब के तरनतारन में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके अलावा मुठभेड़ के दौरान एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ और पट्टी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जब दो संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश बाल-बाल बच गया. दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है. घायल आरोपी की पहचान पवनदीप सिंह और उसके साथी की पहचान कोमलदीप सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जिले में विदेश में रहने वाले बदमाश लगातार व्यापारियों को फोन कर उनसे फिरौती की मांग कर रहे थे और इन बदमाशों ने कई दुकानों पर गोलियां भी चलाई थीं. जिसके बाद से पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी.

डीएसपी पट्टी कमलमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश लोगों को धमकी दे रहे थे। हाल ही में उक्त लोगों ने घरियाला के एक सुनार से फिरौती मांगी थी।


(For more news apart from Punjab News: Encounter between criminals demanding ransom and police in Tarn Taran, one injured, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM