Punjab News: पंजाब में महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के मामले, मरने वालों की संख्या में 25% की बढ़ोतरी

खबरे |

खबरे |

Punjab News: पंजाब में महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के मामले, मरने वालों की संख्या में 25% की बढ़ोतरी
Published : Aug 20, 2024, 11:36 am IST
Updated : Aug 20, 2024, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
Breast cancer cases increasing among women in Punjab, death toll increasing by 25% in 10 years
Breast cancer cases increasing among women in Punjab, death toll increasing by 25% in 10 years

अब रिपोर्ट के जरिए बेस्ट कैंसर से मौतों के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है। 

Punjab News: पंजाब में 10 वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर से जान गंवाने वालों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम में हुआ। 

रिपोर्ट के अनुसार अगर पंजाब में ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं की मौत की अनुमानित मौतों की बात की जाए तो वर्ष 2014 में ब्रेस्ट कैंसर से 1972 मौतें हुई थी, लेकिन वर्ष 2023 में मौतों की संख्या बढ़कर 2480 हो गई है, जो चिंता का विषय है। बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते प्रदेश की महिलाओं की जांच की जाए तो उनको ब्रेस्ट कैंसर से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
 
पिछले माह लोकसभा में भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की ओर से इस संबंधित रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसके अनुसार पिछले 10 वर्ष हर साल इन मौतों में बढ़ोतरी हो रही है। इन आंकड़ों ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कैंसर के अधिक मामले आने के चलते मालवा को पहले ही कैंसर बेल्ट कहा जा रहा था। अब रिपोर्ट के जरिए बेस्ट कैंसर से मौतों के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है। 

पंजाब में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने के ये हैं प्रमुख कारण

खराब जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, जल्दी मासिक धर्म, फसलों में हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग, देरी से विवाह और  महिलाओं  में  जागरुकता की कमी कुछ ऐसे कारक हैं, जो इस बीमारी को बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में महिलाएं नियमित रूप से जांच नहीं करवाती है. 

पंजाब की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने का प्रमुख कारण खराब जीवनशैली और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग है। साथ ही शराब के सेवन से भी कैंसर का खतरा बढ़ रहा है . रोज़ाना 30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए.

मौत के आंकड़े

वर्ष                        मौत
2014                   1972
2015                   2024
2016                   2079
2017                   2133
2018                   2189
2019                  2246
2020                  2303
2021                  2361
2022                  2421

(For more news apart from Indians are traveling abroad the most, surpassing China News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM