Punjab Weather Update: इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंड पंजाब में... 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंड पंजाब में... 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published : Dec 20, 2023, 10:54 am IST
Updated : Dec 20, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
now days Punjab is colder than Shimla
now days Punjab is colder than Shimla

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab Weather Update) में रात के बाद दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है.

Punjab Weather Update today News In Hindi : पंजाब में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. कई जिलों का तापमान शिमला से नीचे पहुंच गया है. शीतलहर के बीच कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है. घने कोहरे के कहर से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab Weather Update) में रात के बाद दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था. इसके साथ ही पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान भी पहाड़ी इलाकों शिमला और धर्मशाला के तापमान से नीचे चला गया. शिमला में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पंजाब के कई हिस्सों में तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. यहां रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़े:  Health News: सर्दियों में अधिक मात्रा में प्रोटीन से भरपूर चीजों के सेवन से हो सकती हैं कई समस्याएं

अगले तीन दिनों तक पंजाब में मौसम

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब के 18 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रह सकती है. इसके साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा.

मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है।

मंगलवार को फरीदकोट में 4.0 डिग्री, रोपड़ में 4.3 डिग्री, फिरोजपुर में 4.5 डिग्री, गुरदासपुर में 4.7 डिग्री, अमृतसर में 4.9 डिग्री, लुधियाना में 4.9 डिग्री, पठानकोट में 5.5 डिग्री, बठिंडा में 5.6 डिग्री, मोगा में 5.6 डिग्री, धर्मशाला में 5.6 डिग्री, 6.2 और शिमला में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

(For more news apart from Punjab Weather Update today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman  hindi )


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM