पंजाब में BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी तस्कर पकड़े, 29 किलोग्राम हेरोइन बरामद

खबरे |

खबरे |

पंजाब में BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी तस्कर पकड़े, 29 किलोग्राम हेरोइन बरामद
Published : Aug 21, 2023, 11:36 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
 BSF & Punjab Police seized 26 Kg Heroin and arrested two Pak nationals
BSF & Punjab Police seized 26 Kg Heroin and arrested two Pak nationals

बीएसएफ जवानों ने रविवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि देखी।

चंडीगढ़:  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 29 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने खतरे को भांपते हुए तस्करों पर गोली चलाई, जिससे एक तस्कर को गोली लगी। अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने रविवार देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि देखी।

उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस गट्टी मटर गांव के पास सतलुज नदी के किनारे एक संयुक्त अभियान चला रही थी। अधिकारी के अनुसार, तस्करों के पास से हेरोइन के 26 पैकेट (29.26 किलोग्राम) बरामद हुए। उन्होंने बताया कि घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके हाथ में गोली लगने से चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM