Jalandhar News: खंभे से टकराया स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, 2 गंभीर

खबरे |

खबरे |

Jalandhar News: खंभे से टकराया स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा, 2 गंभीर
Published : Apr 22, 2024, 1:25 pm IST
Updated : Apr 22, 2024, 1:25 pm IST
SHARE ARTICLE
An e-rickshaw collided with a pole in Jalandhar News In Hindi
An e-rickshaw collided with a pole in Jalandhar News In Hindi

एक बच्चे को इलाज के तुरंत बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस जल्द ही परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Jalandhar News In Hindi : जालंधर के किशनपुरा चौक के पास आज सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ई-रिक्शा बिजली के खंभे से टकरा गया। इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गये। जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जाए रहे है। वही दोनों का इलाज पठानकोट चौक के पास कपूर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। एक बच्चे को इलाज के तुरंत बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस जल्द ही परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

वहीं मामले में राहगीर ने बताया कि वह सुबह जिम जाने के लिए आया था। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। राहगीरों ने तेज रफ्तार चालक को पकड़ लिया और बच्चों को पानी पिलाया। उसी समय ई-रिक्शा चालक ने कहा- सामने से एक ऑटो आ रहा था। उसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा तेजी से मुड़ गया। जिससे ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया।

वहीं इसको लेकर थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि उक्त जगह पर हादसा हो गया है। जिसके बाद वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

(For more news apart from An e-rickshaw collided with a pole in Jalandhar news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM