Punjab Weather Update: पंजाब में पारा लुढ़ककर 2.8 डिग्री पर पहुंचा, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में पारा लुढ़ककर 2.8 डिग्री पर पहुंचा, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
Published : Dec 22, 2023, 11:05 am IST
Updated : Dec 22, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा.

Punjab Weather Update Today News In Hindi : पंजाब में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है. पंजाब के कई शहर शिमला से भी ठंडे हैं। इस सर्दी में गुरुवार को पहली बार पारा तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था. इसी तरह, पटियाला का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है और बठिंडा का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था.

ये भी पढ़ें : 'साक्षी मलिक की आंखों में आंसू मोदी सरकार की देन है' , ओलंपिक मेडलिस्ट के संन्यास पर कांग्रेस ने कही ये बड़ी बातें

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. इसके साथ ही शुक्रवार से तीन दिनों तक पंजाब के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Salaar Star Cast Fees : 'सालार' के लिए प्रभास ने चार्ज की है तगड़ी रकम, श्रुति ने भी लिए करोड़ों...

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अमृतसर और पठानकोट का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 4.2 डिग्री, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 6.2 डिग्री, जालंधर का 3.7 डिग्री, फिरोजपुर का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान पंजाब के समराला में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.1, पठानकोट का 21.0, जालंधर का 20.7 और बठिंडा का 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

(For More News Apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, Stay Tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM