Punjab News: हिमाचल में पंजाब के 3 युवकों की मौत, गहरी खाई में गिरी जीप

खबरे |

खबरे |

Punjab News: हिमाचल में पंजाब के 3 युवकों की मौत, गहरी खाई में गिरी जीप
Published : Mar 23, 2024, 10:08 am IST
Updated : Mar 23, 2024, 10:08 am IST
SHARE ARTICLE
3 youths from Punjab died in Himachal, jeep fell into a deep gorge news in  hindi
3 youths from Punjab died in Himachal, jeep fell into a deep gorge news in hindi

तीनों युवक मनाली में सप्लाई देकर जीप में लौट रहे थे।

Punjab News:हिमाचल के मंडी में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन पंजाबी युवकों की मौत हो गई। ये तीनों युवक मनाली में खोआ पनीर सप्लाई कर पंजाब लौट रहे थे।

थाना सदर के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही कमांड थाना प्रभारी आलम राम के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया. शव गहरे कीचड़ में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला गया।

Derabassi News: डेराबस्सी में 2 साल की बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत

मृतकों की पहचान चालक बशीर अली (23) पुत्र भीलो निवासी वैरमपुर जिला रोपड़ पंजाब, सलीम पुत्र अली हुसैन निवासी पिंजौर, हरियाणा और आजम पुत्र शराफत अंसारी निवासी जोड़ेड़ा जिला रूड़की के रूप में हुई है। 

तीनों युवक खोआ पनीर का कारोबार करते थे। तीनों युवक मनाली में सप्लाई देकर जीप में लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने बजौरा में सप्लाई दी। वहां से रोपड़ लौट रहा था। शाम करीब सात बजे टिहरी के पास मरोगी में जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे तीनों की मौत हो गई.

Haryana News: सीएम सैनी सहित 4 को जेड प्लस सुरक्षा, दुष्यंत और अन्य मंत्री वाई श्रेणी में

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ होगा. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मौके पर मिले गाड़ी के दस्तावेजों के मुताबिक जीप (पीबी12 क्यू-9033) रोपड़ निवासी जसवीर सिंह के नाम पर है।


(For more news apart from 3 youths from Punjab died in Himachal, jeep fell into a deep gorge news in  hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM