लुधियाना में पति से दुखी होकर महिला ने एसिड पीकर की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

लुधियाना में पति से दुखी होकर महिला ने एसिड पीकर की आत्महत्या
Published : Aug 23, 2023, 2:24 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी अनामिका गिल उर्फ ​​ज्योति (29) के रूप में हुई है।

लुधियाना: लुधियाना में तीन बच्चों की मां ने अपने पति से तंग आकर तेजाब पी लिया। जिसमें इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी अनामिका गिल उर्फ ​​ज्योति (29) के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना-5 की SHO अवनीत कौर ने बताया कि ज्योति की शादी साल 2013 में नगर निगम में काम करने वाले अमित कुमार से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद अमित कुमार उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगा। शादी के बाद उनकी 3 बेटियां हुईं। बच्चियों के जन्म के बाद भी आरोपी अनामिका को परेशान करता रहा.

मृतक की मां ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को काफी प्रताड़ित किया. जिसके चलते उसने एसिड निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी को  कोर्ट में पेश करेगी। उर्मीला (पीड़िता की मां)ने बताया कि दामाद ने सोमवार को भी बेटी की पिटाई की थी. इसकी जानकारी बेटी ने उन्हें दी.

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM