पंजाब के कपूरथला में 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या

खबरे |

खबरे |

पंजाब के कपूरथला में 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
Published : Sep 23, 2023, 11:44 am IST
Updated : Sep 23, 2023, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश है।

कपूरथला: पंजाब से हत्‍या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में 22 वर्षीय एक स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अपराध के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि ढिलवां में बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवार और अन्य हथियारों से हत्या कर दी गई। संधू ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने ढिलवां पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए, जो दरवाजा खटखटाते हुए चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को मार डाला। 

पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया। वे बेटे को जालंधर के सरकारी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह कोई एक अलग घटना नहीं है बल्कि पंजाब में ‘जंगल राज' फैला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM