Jalandhar Bus Accident: जालंधर में हुआ बस हादसा, एक यात्री की मौत, बाकी गंभीर रूप से घायल

खबरे |

खबरे |

Jalandhar Bus Accident: जालंधर में हुआ बस हादसा, एक यात्री की मौत, बाकी गंभीर रूप से घायल
Published : Nov 23, 2024, 4:16 pm IST
Updated : Nov 23, 2024, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Bus accident occurred in Jalandhar, one passenger died news in hindi
Bus accident occurred in Jalandhar, one passenger died news in hindi

हादसा भोगपुर के पचरंगा स्टेशन के पास हुआ।

Jalandhar Bus Accident News In Hindi: जालंधर के भोगपुर में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जम्मू निवासी विदेश शर्मा के रूप में हुई है। जिनकी उम्र करीब 45 साल है। दिनेश दिल्ली से जम्मू लौट रहे थे। हादसा भोगपुर के पचरंगा स्टेशन के पास हुआ।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस घटना में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज तड़के हुआ। जब यह बस जालंधर पठानकोट हाईवे पर पचरंगा स्टेशन के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से इसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अंदर सो रहा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त बस के अंदर करीब 20 से 25 यात्री बैठे थे।

लेकिन सबसे ज्यादा चोट दिनेश को लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बस में करीब 20 से 25 यात्री मौजूद थे। सभी को मामूली चोटें आईं। दिनेश और बस चालक को गंभीर चोटें आईं। ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी यात्रियों को मामूली इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

(For More News Apart From Bus accident occurred in Jalandhar, one passenger died News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM