Punjab News: मोगा में डबल मर्डर का खुलासा, 3 दोस्तों ने पहले की NRI की हत्या; फिर दो दोस्तों ने तीसरे साथी की ली जान

खबरे |

खबरे |

Punjab News: मोगा में डबल मर्डर का खुलासा, 3 दोस्तों ने पहले की NRI की हत्या; फिर दो दोस्तों ने तीसरे साथी की ली जान
Published : Feb 24, 2024, 10:00 am IST
Updated : Feb 24, 2024, 10:00 am IST
SHARE ARTICLE
double murder in moga news in hindi 3 friends first murdered NRI; Then two friends took the life of the third friend.
double murder in moga news in hindi 3 friends first murdered NRI; Then two friends took the life of the third friend.

दरहसल, शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मोगा के मेहना गांव के गंदे नाले से बधनी खुर्द निवासी मणिकरण सिंह (17) का शव बरामद किया था.

Punjab News: पंजाब के जिला मोगा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां 3 दोस्तों की पहले एक एनआरआई की हत्या की और बाद में उनमें से दो ने अपने तीसरे साथी की भी हत्या कर दी. बता दें कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे गांव मेहना के पास गंदे नाले में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है.

दरहसल, शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने मोगा के मेहना गांव के गंदे नाले से बधनी खुर्द निवासी मणिकरण सिंह (17) का शव बरामद किया था. मृतक के परिवार ने बताया कि मणिकरण सिंह अपने दो दोस्तों हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ गुरुवार सुबह मोगा में यह कहकर आया था कि वह मूवी देखने जा रहा है. लेकिन जब मणिकरण सिंह देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने उसके दो दोस्तों कुलविंदर सिंह और हरजीत सिंह को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि हरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह ने मिलकर मणिकरण सिंह की हत्या कर मोगा के मेहना गांव के पास हशव को नाले में फेंक दिया।

पुलिस के सामने ही दोनों युवकों ने एक एनआरआई  की हत्या का भी खुलासा किया उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले बधनी खुर्द में हरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और मणिकरण सिंह ने मिलकर एक 40 वर्षीय एनआरआई मनदीप सिंह की हत्या कर दी थी. मनदीप सिंह की हत्या उसके घर में जाकर की गई थी. एनआरआई मनदीप सिंह घर पर अकेला रहता था और उसकी दो बहनें विदेश में रहती थीं। पुलिस ने शुक्रवार शाम एन.आर.आई. का शव उनके घर से बरामद किया गया और मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मृतक एनआरआई मनदीप सिंह के पड़ोसी जग्गा सिंह ने बताया कि उसने मनदीप सिंह की जमीन पट्टे पर ले रखी है और वह खेती करता है. मंदीप सिंह को करीब 15 दिन से गांव में किसी ने नहीं देखा और उसका फोन भी नहीं लग रहा था. उन्होंने सोचा कि मनदीप सिंह बाहर गया होगा.

इस मामले में बधनी कलां थाने के एस.एच.ओ. प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा के गांव बधानी खुर्द में एक एन.आर.आई. का शव उसके घर में पड़ा हुआ है और करीब 20 दिन पहले उसी गांव के रहने वाले तीन युवकों कुलविंदर सिंह, मणिकरण सिंह और हरजीत सिंह ने मनदीप सिंह की हत्या कर दी थी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(For more news apart from '‘double murder in moga news in hindi news In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: punjab news

Location: India, Punjab, Moga

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM