Lok Sabha Elections 2024: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव!

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव!
Published : Apr 24, 2024, 3:23 pm IST
Updated : Apr 24, 2024, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sidhu Moosewala's father Balkaur Singh contest Lok Sabha elections from Bathinda News In Hindi
Sidhu Moosewala's father Balkaur Singh contest Lok Sabha elections from Bathinda News In Hindi

बलकौर सिंह ने राजनीति या चुनाव लड़ने से कभी परहेज नहीं किया था।

Lok Sabha Elections 2024: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सुत्रों के मुताबिक उनके निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की चर्चा है. बठिंडा से सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, अगर बलकौर सिंह चुनाव लड़ते हैं तो हलके का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू के पिता उनकी नामांकन फाइल तैयार कर रहे हैं, इसके बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. बता दे कि बलकौर सिंह ने राजनीति या चुनाव लड़ने से कभी परहेज नहीं किया था। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं चुनाव लड़ूंगा. वे लगातार अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को बठिंडा से मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने जीत मोहिंदर सिद्धू को टिकट दिया है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियन को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर लाखा सिधाना भी चुनाव लड़ रहे हैं. अगर बलकौर सिंह बठिंडा से आजाद चुनाव लड़ते हैं तो बठिंडा पंजाब की हॉट सीट बन सकती है और सीट पर टक्कर देखने को मिलेगी.

Punjab Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में कौन-कौन से मुद्दे रह सकते हैं अहम? यहां जानें

सिद्धू मूसेवाला ने भी मनसा से लड़ा था चुनाव 

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने मनसा से चुनाव लड़ा था। वह मनसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को हराया। यह सिद्धू मूसेवाला का पहला चुनाव था। 

गौरतलब है कि 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। उन्हें पंजाब के 2 और हरियाणा के 4 शार्पशूटरों ने गोली मारी थी. इसके बाद लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली. लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा था कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है. उन्होंने मूसेवाला पर लॉरेंस के कॉलेज मित्र विक्की मिडुखेड़ा की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

(For more news apart from Lok Sabha Elections 2024 Sidhu Moosewala's father Balkaur Singh contest Lok Sabha elections from Bathinda News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM