केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को दी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा

खबरे |

खबरे |

केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को दी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा
Published : May 25, 2023, 5:39 pm IST
Updated : May 25, 2023, 5:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Central government gives 'Z-plus' security to Punjab Chief Minister Mann
Central government gives 'Z-plus' security to Punjab Chief Minister Mann

गृह मंत्रालय ने हाल में इसकी मंजूरी दी है।

New Delhi: केंद्र सरकार ने देश तथा विदेश से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खतरे की आशंका के मद्देनजर उन्हें ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी है। यहां आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 49 वर्षीय मान को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि मान को पूरे भारत में शीर्ष श्रेणी की ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी और गृह मंत्रालय ने हाल में इसकी मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जल्द ही मान की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों का दल भेजा गया है।. सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा के अलावा दी गयी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा मुख्यमंत्री के आवास और उनके परिवार के निकट सदस्यों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री को खतरे की आशंका के आकलन के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों ने मान को ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा देने की सिफारिश की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM