Punjab News: श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए नवनियुक्त मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया

खबरे |

खबरे |

Punjab News: श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक हुए नवनियुक्त मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया
Published : Sep 25, 2024, 1:31 pm IST
Updated : Sep 25, 2024, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Minister Hardeep Singh Mundiya Paid Obeisance At Sri Harimander Sahib News In Hindi
Minister Hardeep Singh Mundiya Paid Obeisance At Sri Harimander Sahib News In Hindi

उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की।

Punjab News In Hindi: पंजाब सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां आज हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। उधर, हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि वे गुरु घर में माथा टेकने आए हैं। आज मुझे ऑफिस का कार्यभार संभालना है, उससे पहले मैंने भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। वे सेवा रूपी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और पंजाब को फिर से रंग-बिरंगा पंजाब बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना पंजाब को फिर से समृद्ध बनाना है जिसके लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सरकार बनायी है, उन्हें पूरा किया जायेगा और लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी। पंजाब के साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने दो दिन पहले राज्य सरकार द्वारा किए गए कैबिनेट विस्तार में हिस्सा लिया है। उन्हें राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है।

(For more news apart from Minister Hardeep Singh Mundiya Paid Obeisance At Sri Harimander Sahib news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM