Punjab News: बिना लोको पायलट कठुआ से होशियारपुर पहुंची मालगाड़ी, रेलवे में मचा हड़कंप

खबरे |

खबरे |

Punjab News: बिना लोको पायलट चलती रही ट्रेन, जम्मू से चलकर पहुंची पंजाब, रेलवे में मचा हड़कंप
Published : Feb 26, 2024, 10:47 am IST
Updated : Feb 26, 2024, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Goods train reached Hoshiarpur from Kathua without loco pilot News in Hindi
Goods train reached Hoshiarpur from Kathua without loco pilot News in Hindi

रेलवे ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि इसमें किसकी लापरवाही थी, इसे लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

Punjab News: हैरान कर देने वाली घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डीजल इंजन से चलने वाली एक मालगाड़ी बिना लोको पायलट के ही जम्मू के कठुआ से पंजाब के होशियारपुर पहुंच गई। मालगाड़ी के बिना चालक के 70 किमी दूरी तय करने से रेलवे में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। 

रेलवे ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि इसमें किसकी लापरवाही थी, इसे लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। घटना तब हुई जब कठुआ स्टेशन पर रविवार को ढलान पर खड़ी चिप पत्थरों से लदी 53 बोगी वाली मालगाड़ी सुबह करीब 7.10 बजे पठानकोट की ओर दौड़ पड़ी। उस वक्त लोको पायलट व सहायक लोको पायलट मालगाड़ी में सवार नहीं थे। इसे देखते ही कर्मचारियों ने इसे पत्थर लगाकर रोकने की कोशिश की, मगर ट्रेन ने स्पीड पकड़ ली। इसे रोकने के लिए पठानकोट सहित आगे के स्टेशनों पर अलर्ट कर दिया गया। ट्रैक पर रेत की बोरियां लगाकर मालगाड़ी को किसी तरह उच्ची बस्सी में रोका गया। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन की स्पीड 100 किमी/घंटा के करीब रही। 

जम्मू के संभागीय यातायात प्रबंधक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि मालगाड़ी को कठुआ में डाउन ग्रेडिएंट पर ठीक से सुरक्षित किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों व मालगाड़ी के पायलट से पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाए‌गा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की वजह से कटड़ा से चलने वाली वंदे भारत एक घंटे लेट हुई। वाराणसी-जम्मूतवी तथा सच्चखंड एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई.

(For more news apart from Goods train reached Hoshiarpur from Kathua without loco pilot News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM