Punjab News: पंजाब AGTF को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर राजू गैंग के 11 आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
Punjab News: पंजाब AGTF को बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर राजू गैंग के 11 आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
Published : Apr 26, 2024, 4:05 pm IST
Updated : Apr 26, 2024, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab AGTF arrested 11 accused of gangster Raju gang joint operation with Central agencies & J&K Police
Punjab AGTF arrested 11 accused of gangster Raju gang joint operation with Central agencies & J&K Police

पंजाब एजीटीएफ ने गैंगस्टर राजू गैंग के 11 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

Punjab News: पंजाब में गुंडागर्दी, अपराध, हत्या और गैंगस्टरवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच आज ताजा खबर आ रही है कि पंजाब AGTF को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, पंजाब एजीटीएफ ने गैंगस्टर राजू गैंग के 11 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में चरणजीत सिंह एवं राजू शूटर द्वारा चलाए जा रहे एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।  

डीजीपी ने कहा कि सितंबर 2023 में इस गिरोह के सदस्यों ने तरनतारन के धोटियां गांव में एक बैंक को लूटने की कोशिश की थी और इस दौरान आरोपियों और पुलिस कर्मियों के बीच गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था. 

16 अप्रैल 2024 को, राजू शूटर के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल तरनतारन से  भागने की कोशिश की थी। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। डीजीपी गौरव यादव ने 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में कहा कि उनके कब्जे से चार हथियार - तीन पिस्तौल, एक डबल बैरल बंदूक और 26 कारतूस बरामद किए गए हैं। 

(For more news apart from Punjab AGTF arrested 11 accused of gangster Raju gang joint operation with Central agencies & J&K Police, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM