Drug smuggler caught by Patiala police :पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 किलो अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Drug smuggler caught by Patiala police :पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 किलो अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
Published : Oct 27, 2023, 4:56 pm IST
Updated : Oct 27, 2023, 4:56 pm IST
SHARE ARTICLE
 Patiala SSP: Varun Sharma
Patiala SSP: Varun Sharma

जिला पुलिस द्वारा राजपुरा में जीटी रोड के पास मिडवा ढाबे पर विशेष नाकाबंदी की गई थी।

Drug smuggler caught by Patiala police News In Hindi:  पटियाला पुलिस ने 6 किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस बारे मेंऔर जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला ने बताया कि एडीजीपी पटियाला रेंज के निर्देशन में पटियाला पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जिससे 'नशा मुक्त पटियाला' के लक्ष्य के मद्देनजर बड़ी सफलता हासिल हुई है।

बता दें कि जिला पुलिस द्वारा राजपुरा में जीटी रोड के पास मिडवा ढाबे पर विशेष नाकाबंदी की गई थी। अंबाला की ओर से आ रही एक बस की जांच के दौरान एक युवक ने बैग के साथ बस से बाहर कूदकर पिछली खिड़की से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़कर उसका नाम पूछा तो उसकी पहचान गांव रोथा तहसील इगलास जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई।

जब उसके बैग की जांच की गई तो उसमें से मोम के लिफाफे में लिपटी 6 किलो अफीम बरामद हुई. उक्त आरोपी के खिलाफ राजपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि वह यह अफीम किससे लाया था और किसे देनी थी।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM