Chandigarh News: डॉ. रवजोत सिंह द्वारा प्रस्तुत "जल संशोधन अधिनियम, 2024" को अपनाने संबंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा द्वारा पारित

खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: "जल संशोधन अधिनियम, 2024" को अपनाने संबंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा द्वारा पारित
Published : Mar 28, 2025, 6:24 pm IST
Updated : Mar 28, 2025, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Resolution to adopt
Resolution to adopt "Water Amendment Act, 2024" passed by Punjab Assembly news in hindi

पारित प्रस्ताव के माध्यम से अधिनियम को पंजाब में अपनाने की मंजूरी मिली

Chandigarh News: पंजाब के संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा आज प्रस्तुत "जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024" को अपनाने संबंधी प्रस्ताव पंजाब विधानसभा द्वारा पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव के पारित होने से इस अधिनियम को पंजाब में अपनाने की स्वीकृति मिल गई है।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि भारत की संसद ने 1974 में जल प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और जल की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से "जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974" लागू किया था। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 252 के तहत, 3 फरवरी, 1975 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से इस अधिनियम को अपनाने का निर्णय लिया था। इसी प्रकार, पंजाब विधानसभा ने 15 अक्टूबर, 1979 को पारित प्रस्ताव द्वारा संशोधन अधिनियम-1978 को अपनाने का निर्णय लिया था। पंजाब विधानसभा ने 9 अप्रैल, 1992 को पारित प्रस्ताव के माध्यम से संशोधन अधिनियम-1988 को भी अपनाने का निर्णय लिया था।

संसदीय मामलों के मंत्री ने बताया कि यह संशोधन अधिनियम भारत की संसद द्वारा 15 फरवरी, 2024 को लागू किया गया था और इसे सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया। उल्लेखनीय है कि यह अधिनियम उन राज्यों में उसी तिथि से लागू होता है, जब वहां की विधानसभा या विधान परिषद द्वारा इसे अपनाने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया जाता है।

(For ore news apart From Water Amendment Act, 2024 passed by Punjab Assembly News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM

विवादों को लेकर बोले Salman Khan, मैं इससे बहुत दूर हूं... मैंने पहले ही बहुत उलझने देखी है

30 Mar 2025 5:54 PM

Dara Singh के बाद इस खेल में यह सिख युवक दे रहा मात, कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों कर चुका है ढेर

29 Mar 2025 7:12 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM