पंजाब: दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलोग्राम हेरोइन और हथियार बरामद

खबरे |

खबरे |

पंजाब: दो तस्कर गिरफ्तार, 10 किलोग्राम हेरोइन और हथियार बरामद
Published : Dec 28, 2022, 2:46 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 2:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Two smugglers arrested, 10 kg heroin and weapons recovered
Punjab: Two smugglers arrested, 10 kg heroin and weapons recovered

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तान स्थित उनके एक ‘आका’ के संपर्क में थे।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन के अलावा हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तान स्थित उनके एक ‘आका’ के संपर्क में थे।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता में, पठानकोट के ‘काउंटर इंटेल’ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 180 कारतूस के साथ 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ गिरफ्तार किए गए लोग पाकिस्तान स्थित अपने एक आका के संपर्क में थे, जिसने खेप को बाड़ के माध्यम से भारत में धकेल दिया था।’’ अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM