Rahul Gandhi Met Balkaur Singh News: सिद्धू मूसेवाला की दूसरी बरसी पर राहुल गांधी ने बलकौर सिंह से की मुलाकात
Published : May 29, 2024, 7:01 pm IST
Updated : May 29, 2024, 7:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi met Balkaur Singh in Punjab news in hindi
Rahul Gandhi met Balkaur Singh in Punjab news in hindi

राहुल गांधी ने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आते ही न्याय किया जाएगा।

Rahul Gandhi Met Balkaur Singh News In Hindi: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल हो गए हैं। आज यानी बुधवार को मूसेवाला की दूसरी सालगिरह है। इस मौके पर मूसेवाला का परिवार और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज बलकौर सिंह से मुलाकात की और बातचीत की।

यह भी पढ़ें:सिखों के दसवें गुरु के पांच प्यारों को लेकर PM मोदी ने नहीं किया यह वायरल दावा, Fact Check रिपोर्ट

राहुल गांधी ने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आते ही न्याय किया जाएगा। इसके साथ ही बलकौर सिंह ने भी उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है, क्योंकि राहुल गांधी खुद उस स्थिति से बाहर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Ayodhya IRCTC News: अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी 

इसके साथ ही चुनाव को देखते हुए इस बार ग्रामीण स्तर पर भी कार्यक्रम तैयार किया गया है, ताकि कोई भी इस मौके का राजनीतिक फायदा न उठा सके। मूसेवाला के माता-पिता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गांव में बने स्मारक पर पहुंचे हैं।

स्मारक पर पहुंची मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और नम आंखों से उन्हें याद किया। पिता बलकौर सिंह का कहना है कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। चुनाव चल रहे हैं।

(For more news apart from Rahul Gandhi met Balkaur Singh in Punjab News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM