पंजाब सरकार जिला अस्पतालों का कायाकल्प करेगी, पहले अस्पताल का उद्घाटन दो अक्टूबर को होगा: केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

पंजाब सरकार जिला अस्पतालों का कायाकल्प करेगी, पहले अस्पताल का उद्घाटन दो अक्टूबर को होगा: केजरीवाल
Published : Sep 29, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab government will rejuvenate district hospitals, first hospital will be inaugurated on October 2: Kejriwal
Punjab government will rejuvenate district hospitals, first hospital will be inaugurated on October 2: Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की तरह पंजाब में भी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करेगी।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के सभी जिला अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सिरे से तैयार पहले अस्पताल का उद्घाटन दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की तरह पंजाब में भी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करेगी। केजरीवाल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डेढ़ साल से भी कम समय में 664 मोहल्ला क्लीनिक बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के बाद, पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार अब द्वितीयक और तृतीयक अस्पतालों में सुधार शुरू कर रही है। जिला स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों का नवीनीकरण किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पटियाला में पुनर्निर्मित पहले अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर नागरिक को मुफ्त में सर्वोत्तम इलाज प्रदान करे - चाहे वे अमीर हों या गरीब। दिल्ली के बाद, अब हम पंजाब में भी वह लक्ष्य हासिल करेंगे।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM