पेशी पर आया टीचर जज की कुर्सी पर बैठा और करने लगा नकल, कहा- 'सभी जमानतअर्जी मजूर'

खबरे |

खबरे |

पेशी पर आया टीचर जज की कुर्सी पर बैठा और करने लगा नकल, कहा- 'सभी जमानतअर्जी मजूर'
Published : May 30, 2023, 4:51 pm IST
Updated : May 30, 2023, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
The teacher came to the court, sat on the judge's chair and started copying, said- 'All bail applications are accepted'
The teacher came to the court, sat on the judge's chair and started copying, said- 'All bail applications are accepted'

बता दें कि आरोपी का नाम करमजीत सिंह है और वो पंजाब में एक निजी स्कूल में शिक्षक है।

सिरसा : सोमवार को कोर्ट में एक अनोखी घटना हुई है। यहां दहेज उत्पीड़न मामले में पेश एक शिक्षक कोर्ट खुलने से पहले जज की कुर्सी पर बैठ गया और कुर्सी पर बैठने के बाद उसने कहा कि सभी जमानत अर्जी मंजूर की जाती है। हालांकि उस समय सफाई कर्मचारी के अलावा उसकी सुनने वाला कोई नहीं था। जज जब कोर्ट पहुंचे तो वे भी घटना के बारे में जानकर हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आरोपी का नाम करमजीत सिंह है और वो पंजाब में एक निजी स्कूल में  शिक्षक है। उसने अपने परिवार वालो के खिलाफ जाकर पहले शादी की और अब पत्नी से तलाक के लिए केस लड़ रहा है। इसी मामले में वह सोमवार को पेशी के लिए सिरसा कोर्ट पहुंचा था। करमजीत सिंह कोर्ट खुलने के समय से पहले सुबह 8.30 बजे कोर्ट पहुंचा। सुबह नौ बजे जज सलोनी की कुर्सा पर जाकर बैठ गया.

सफाईकर्मी अंदर झाडू लगा रहा था। उसे जज की कुर्सी पर बैठा देख सफाई कर्मचारी भी हैरान रह गया। इसके बाद जज की कुर्सी पर बैठे शिक्षक करमजीत सिंह ने सफाई कर्मचारियों से कहा मेरे लिए चाय और नाश्ता लाओ। उसने आगे जज की नकल की और कहा कि सभी जमानत अर्जियों को स्वीकार किया जाता है।

यह सुन कर सफाई कर्मी चौंक गया, उसने उसे धमकाया कि पागल हो गए हो, उसके बाद वह जज की कुर्सी से उतर गया और गुस्से में बाहर चला गया. और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पूजा की अदालत में गया और अदालत का दरवाजे पर लात मारने लगा. कर्मचारियों ने इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान सीआईए ने उसे गिरफ़्तार कर लिया। 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM