सिख समुदाय ने रचा इतिहास: ग्रंथी सिंह ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने से पहले की प्रार्थना

खबरे |

खबरे |

सिख समुदाय ने रचा इतिहास: ग्रंथी सिंह ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने से पहले की प्रार्थना
Published : Sep 30, 2023, 12:27 pm IST
Updated : Sep 30, 2023, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Sikh Granthi created history by starting the proceedings of the US House of Representatives
Sikh Granthi created history by starting the proceedings of the US House of Representatives

प्रार्थना के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य डोनाल्ड नोर्क्रोस ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया।

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यूजर्सी के एक सिख ग्रंथी ने प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही शुरू करने के लिए प्रार्थना की, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। न्यूजर्सी में पाइन हिल गुरुद्वारे के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने शुक्रवार को सदन में प्रार्थना करने के साथ दिन की कार्यवाही का आगाज किया। आमतौर पर कार्यवाही शुरू होने से पहले एक पादरी प्रार्थना करता है।

सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने घोषणा की कि सिंह कार्यवाही की शुरुआत करेंगे। प्रार्थना के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य डोनाल्ड नोर्क्रोस ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। सिंह अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) में प्रार्थना करने वाले पहले सिख ग्रंथी हैं।

नोर्क्रोस ने कहा, ‘‘आज रचा गया इतिहास यह याद दिलाता है कि अमेरिका धर्म की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का स्वागत करता है और उसे अहमियत देता है तथा उसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। ज्ञानी सिंह ने आज साउथ जर्सी को गौरवान्वित किया है और उनके साथ इस क्षण का हिस्सा बनना गौरव की बात है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM