Year Ender 2023: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे पंजाब के कई बड़े नेता, कितनों के घर गूंजी किलकारी

खबरे |

खबरे |

Year Ender 2023: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे पंजाब के कई बड़े नेता, कितनों के घर गूंजी किलकारी
Published : Dec 30, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Dec 30, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Many big leaders of Punjab to get married in the year 2023
Many big leaders of Punjab to get married in the year 2023

2023 पंजाब की राजनीति के साथ-साथ राजनेताओं के लिए भी बेहद खास रहा, कोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर चढ़ा, किसी के घर बच्चे की किलकारी गूंजी, ...

Year Ender 2023, Many big leaders of Punjab to get married in the year 2023: साल 2023 अपने आखरी दिनों में है. यह साल 2023 पंजाब की राजनीति के साथ-साथ राजनेताओं के लिए भी बेहद खास रहा, कोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर चढ़ा, किसी के घर बच्चे की किलकारी गूंजी, कोई अपनी बहू को घर लाया तो किसी ने अपनी बेटी को विदा किया। तो चलिए आज आपको बताते है कि साल 2023 में पंजाब के किस नेताओं ने शादी की... 

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा 

शादी के बाद अब क्या है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का आगे का प्लान? यहां  जानें | raghav chadha and parineeti chopra wedding rececption in delhi and  mumbai as per report |

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का है. उन्होंने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से 24 सितंबर 2023 को शादी की. इस शादी ने सभी का ध्सान खींचा और सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में पूरी की गईं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राघव चड्ढा की बारात में डांस करते नजर आए. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे.

विधायक हरजोत सिंह बैंस - ज्योति यादव

ccee

इस लिस्ट में अगला नाम आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की है. वो भी इसी साल 25 मार्च 2023 को आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंधे। इस शादी में भी नेताओं ने शिरकत की और दुल्हा-दूल्हन को आशीर्वाद दिया। बता दें कि हरजोत सिंह बैंस पंजाब के शिक्षा मंत्री भी है.

 कैबिनेट मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर - डॉ. गुरवीन कौर

cc

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और खेल मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर ने भी इसी साल 7 नवंबर, 2023 को डॉ. गुरवीन कौर संग शादी के बंधन में बंधे। गुरुमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन की शादी में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए थे. इसके अलावा पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी शादी में पहुंचे थे. शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें सामने आई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई.

विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद -राजवीर कौर

fffffffff

आम आदमी पार्टी के बाघापुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने 2 अप्रैल 2023 को सिख धार्मिक नेता संत बाबा रेशम सिंह चक पक्की वाले की पोती राजवीर कौर के साथ विवाह के बंधन में बंधे। यह शादी भी इस साल काफी सुर्खियों में रही. दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश के चैल में एक गुरुद्वारे में हुई थी. 

आप विधायक नरिंदरपाल सिंह सावना- खुशबू सावनसुखा

jjj

मान सरकार में पहली बार विधायक बने नरिंदर सिंह सावना ने भी इसी साल 26 जनवरी 2023 को खुशबू सावनसुखा के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हुए.

विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बिरिंग - रेमन संधू

hh

अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बिरिंग ने भी दिसंबर 2023 में रेमन संधू संग सात फेरे लिए. शादी के बाद अनाज मंडी अमलोह में इस खुशी का जश्न मनाया गया। 

आप विधायक रणवीर सिंह भुल्लर - अमनदीप कौर गोंसल

aa

पंजाब आम आदमी पार्टी के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर भी इसी साल 62 साल की उम्र में दूसरी बार अमनदीप कौर गोंसल के साथ शादी के बंधन में बंधे। गुरुद्वारा साहिब में अमनदीप कौर गोंसल के साथ उनकी शादी फिरोजपुर के विधायक के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे की शादी

sdf

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू भी इसी साल  7 दिसंबर, 2023 को पटियाला में इनायत रंधावा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में नवजोत सिंह सिद्धू  भी जमकर भांगड़ा करते नजर आए थे. 

सांसद गुरजीत सिंह औजला की बेटी की शादी

ss

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस साल अपनी बेटी निघत औजला को विदा किया। निघत औजला ने नवंबर 2023 में तेजप्रताप सिंह चीमा से शादी की। इस शादी में सीएम भगवंत मान और अन्य प्रसिद्ध नेता शामिल हुए, जिसमें दो परिवारों के मिलन का जश्न मनाया गया।

राजनीतिक परिवारों में नये सदस्य:

इस साल कई नेताओं क घर में किलकारी भी गुंजी। संगरूर विधायक नरिंदर कौर भारज ने नवंबर 2023 में बेटे को जन्म दिया। 

sssss

वहीं विधायक अमोलक सिंह भी अगस्त माह में एक बेटी के पीता बने.  

ooooooooooo

(For More News Apart from Year Ender 2023 Punjab MLA Weddings Latest News, Stay Tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM