उप्र नगरीय निकाय चुनाव: चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी भारत-नेपाल सीमा
उप्र नगरीय निकाय चुनाव: चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले सील कर दी जाएगी भारत-नेपाल सीमा
Published : May 1, 2023, 12:56 pm IST
Updated : May 1, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
UP Urban Body Election
UP Urban Body Election

उत्‍तर प्रदेश की 84 किलोमीटर की सीमा नेपाल से सटी है।

महराजगंज (उप्र) : उत्‍तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर नेपाल से सटी भारत की सीमा मतदान से 48 घंटे पहले आगामी दो मई को सील कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सतेन्‍द्र कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि नेपाल से सटी भारत की सरहद पर आवाजाही के सभी रास्‍ते मंगलवार दो मई की शाम को बंद कर दिये जाएंगे, जो चार मई की शाम तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आपात स्थिति में ही वाहनों को सीमा पार करने की इजाजत दी जाएगी। सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) को सीमा सील करने की जिम्‍मेदारी दी जाएगी। 

उन्‍होंने बताया कि निकाय चुनाव मतदान से 48 घंटे पहले सीमा सील करने का फैसला हाल ही में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिया गया था। कुमार ने बताया कि इस वक्‍त अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसियां भारत-नेपाल सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश की 84 किलोमीटर की सीमा नेपाल से सटी है। इसमें महराजगंज जिला भी शामिल है। इस जिले में आगामी चार मई को नगरीय निकाय चुनावों के तहत मतदान होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM