अयोध्या जिला प्रशासन ने बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को संत सम्मेलन के आयोजन की दी अनुमति नहीं
अयोध्या जिला प्रशासन ने बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को संत सम्मेलन के आयोजन की दी अनुमति नहीं
Published : Jun 2, 2023, 1:37 pm IST
Updated : Jun 2, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

बृजभूषण उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

अयोध्या: अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को राम कथा पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) एस पी गौतम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौतम ने बताया कि पार्षद चमेला देवी ने सोमवार को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है।

वहीं, बृजभूषण ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा कि वह 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मालूम हो कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट जैसे शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर एक नाबालिग पहलवान समेत सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान के यौन शोषण के आरोपों के मद्देनजर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियमत के तहत दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी में शीलभंग करने संबंधी आरोप लगाए हैं। बृजभूषण उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM