ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार : चार श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

खबरे |

खबरे |

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार : चार श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल
Published : Jul 3, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार, आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई.

मथुरा (उप्र): मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के फरह क्षेत्र में सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार, आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई जिससे चार लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह थाना क्षेत्र में गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई । हादसे में कार में सवार तीन लोगों और ट्रॉली में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

 कार सवार लोग राजस्थान के भरतपुर जिले के उबार गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली में मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के शेरपुर गांव के लोग परिक्रमा करने गोवर्धन पहुंचे थे। 

सिंह ने बताया कि कार की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लगभग सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM