मध्य प्रदेश में युवक पर पेशाब की घटना पर मायावती ने की निंदा

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में युवक पर पेशाब की घटना पर मायावती ने की निंदा
Published : Jul 5, 2023, 11:30 am IST
Updated : Jul 5, 2023, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

विपक्ष ने दावा किया है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है।

लखनऊ: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया.  वहीं इसपर बीएसपी (BSP) चीफ मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया आई है. 

मायावती ने युवक पर कथित रूप से भाजपा के एक नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किए जाने मांग की है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है। यह अति-दुःखद है।’’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को इस घटना के ‘‘मुजरिम को बचाने’’ और उसके अपनी पार्टी से संबंधित नहीं होने का दावा करने के बजाए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केवल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) ही नहीं लगाया जाना चाहिए, बल्कि उसकी ‘‘संपत्ति को भी जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई’’ की जानी चाहिए।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

विपक्ष ने दावा किया है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था, ‘‘सीधी जिले का एक वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है...मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का निर्देश दिया है।’’

बता दें कि पेशाब करते हुए वायरल वीडियो में आरोपी बीजेपी (BJP) नेता के घर पर बुलडोजर (Bulldozer) चलाने की तैयारी की जा रही है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात को इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा, ''हम इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा देंगे ताकि दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया जा सके. हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे.” 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM