उप्र: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर, पांच लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और वैन की टक्कर, पांच लोगों की मौत
Published : May 8, 2023, 11:52 am IST
Updated : May 8, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in UP: Speeding truck and van collided, five people died
Horrific road accident in UP: Speeding truck and van collided, five people died

वैन सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के लिए हरदोई से बाराबंकी आए थे और विवाह के बाद वे वापस लौट रहे थे।

बाराबंकी (उप्र) :  बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक और वैन की आपस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात देवा थाना क्षेत्र में किसान पथ पर सैहारा पुल के पास एक तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में हरदोई निवासी बैजनाथ (45), चंद्रप्रभा (40), सत्येंद्र (42), आराध्या (दो) और कमलेश (46) की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि वैन गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।  उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

सूत्रों ने बताया कि वैन सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के लिए हरदोई से बाराबंकी आए थे और विवाह के बाद वे वापस लौट रहे थे।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।" .

ट्वीट में कहा गया, "मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।" 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM