दलित व्‍यक्ति से चप्‍पल चटवाने और मारपीट मामले में तीन अन्‍य आरोपी भी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दलित व्‍यक्ति से चप्‍पल चटवाने और मारपीट मामले में तीन अन्‍य आरोपी भी गिरफ्तार
Published : Jul 10, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामले में अब सभी चार अभियुक्‍तों को गिरफ्तार किया जा चुका है .

सोनभद्र (उप्र): सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक संविदा बिजलीकर्मी द्वारा एक दलित व्‍यक्ति से अपनी चप्पल चटवाने और उसकी पिटाई किये जाने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाले तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार किया है . इस मामले में अब सभी चार अभियुक्‍तों को गिरफ्तार किया जा चुका है .

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गत आठ जुलाई को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे जिनमें विद्युत विभाग का संविदाकर्मी तेजबली सिंह पटेल दलित बिरादरी से ताल्‍लुक रखने वाले राजेंद्र नामक व्यक्ति को मारने पीटने के साथ-साथ उससे जबरन अपनी चप्‍पल चटवाता दिख रहा है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मारपीट और दलित उत्‍पीड़न के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पटेल को रविवार को गिरफ़्तार कर लिया गया था.

सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जांच में यह बात भी सामने आयी कि वारदात में अजय पटेल, रवि यादव और विश्राम विश्‍वकर्मा नामक लोग भी मुख्‍य आरोपी का साथ दे रहे थे। अजय और रवि ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था जबकि विश्‍वकर्मा ने इन दोनों को फोन करके मौके पर बुलाया था। इस आधार पर मुकदमे में इन तीनों को भी आरोप बनाते हुए रविवार शाम उन्‍हें भी गिरफ्तार कर लिया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM